फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The baby was thrown in the bushes of the civil hospital and was mauled by dogs

Kaithal News: शिशु को नागरिक अस्पताल की झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The baby was thrown in the bushes of the civil hospital and was mauled by dogs
शिशु को नागरिक अस्पताल की झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोचा - फोटो : शिशु को नागरिक अस्पताल की झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक मां ने एक दिन के नवजात को जिला नागरिक अस्पताल में बने धोबी घाट के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे इसकी जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। अब तक की जांच में सामने आया है कि नवजात को कुत्तों ने नोचा है।
नवजात लड़का है या लड़की। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद इसका पता चल पाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद डॉक्टरों की ओर से ही अन्य जानकारी दी जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी चीका के भागल गांव में 12 जून को एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते नवजात को जन्म देने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में महिला को हिरासत में लिया गया और फिर बाद में उसका इलाज पूरा होने के बाद गिरफ्तार किया था। अब डेढ़ महीने के बाद फिर से नवजात को फेंकने की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के धोबीघाट की झाड़ियों में नवजात को किसी फेंका और क्यों फेंका इसकी जांच के बाद ही पुलिस बता पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed