फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The audience rejoiced after watching the Ram Vivah performance.

Kaithal News: राम विवाह मंचन देख खुशियों से झूमे दर्शक

Sun, 28 Sep 2025 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 Sep 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
The audience rejoiced after watching the Ram Vivah performance.
गुहला चीका। आदर्श नाटक क्लब चीका द्वारा आयोजित श्री भवानी मंदिर के प्रांगण में आयोजित रामलीला में अयोध्या व वृंदावन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व राम विवाह उत्सव के दृश्य का मंचन किया गया। दृश्य में दिखाया गया कि भगवान राम स्वयंवर में जैसे ही प्रवेश करते हैं सब उनके मनमोहक रूप को देखकर मोहित हो उठते हैं।
विज्ञापन

स्वयंवर में महाराजा जनक घोषणा करते हुए कहते हैं कि जो भी राजा धनुष का खंडन करेगा उस राजा से अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। राजा जनक की घोषणा को सुनकर संसार के विभिन्न राज्यों से आये राजाओं ने एक-एक करके धनुष को खंडन करने का प्रयास किया लेकिन सभी राजा विफल रहे। धनुष का खंडन तो दूर कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं पाए। जनक की बात को सुनकर लक्ष्मण क्रोधित होते है। मुनि विश्वामित्र ने श्रीराम को आदेश देते हैं। भगवान श्री राम के द्वारा धनुष का खंडन करते ही देवताओं के द्वारा पुष्प वर्षा के के साथ अभिनंदन किया जाता है। धनुष तोड़ने के बाद सीता ने भगवान राम के गले में जयमाला डाल दी। सभी देवी देवताओं ने पुष्प वर्षा कर दोनों को आशीर्वाद दिया। रामलीला मंचन में राम विवाह का उत्सव मनाया गया चौथे दिन की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष गोयल ने सहपरिवार भगवान राम व रामायण की आरती व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रधान राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, मोती राम गर्ग, गुरबख्श सीडा, रामकुमार शर्मा,भूषण शर्मा, रविदत्त शर्मा, कृष्ण धीमान भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed