फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The aim of education is the all-round development of children.

Kaithal News: बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का उद्देश्य

Sat, 23 Dec 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
The aim of education is the all-round development of children.
कैथल। डीएवी पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा से चौथी कक्षा के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारना और प्राचीन परंपरा से अवगत कराना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम कपिल कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब बच्चे को केवल किताबी ज्ञान नहीं देना है, आने वाले भविष्य के लिए तैयार करना है। बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक ने अभिभावकों से कहा कि डीएवी हमेशा त्याग एवं समर्पण की भावना की प्रेरणा देता है। एसडीएम कैथल कपिल कुमार, विद्यालय प्रबंधक जसमेर सिंह नैन, क्षेत्रीय अधिकारी सुमन निझावन के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी सुमन निझावन ने कहा कि अनुभवजन्य ज्ञान आज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और डीएवी का हमेशा से ही यही प्रयास रहा है कि बच्चों को अनुभवजन्य ज्ञान के माध्यम से उनका मानसिक विकास किया जा सके। पूरे कार्यक्रम को दो भागों में बांटा गया था, पहले भाग में नर्सरी, एलकेजी तथा यूकेजी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुस्तकों में वर्णित विभिन्न कहानियों के पात्रों की झांकियां प्रस्तुत की। जिनका मुख्य उद्देश्य पुस्तकों में वर्णित पात्रों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उनके उनकी विशेषताओं से अवगत कराना था। छोटे छोटे बच्चों ने भीम पुत्र घटोत्कच, मोगली, अल्लाहदीन, हैरी पॉटर, नोडी के स्वरूपों के माध्यम से उनके प्रशंसनीय कार्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे भाग में पहले से चौथी कक्षा के छात्रों ने अपनी अद्भुत व मनोहारी प्रस्तुतियां दी। जिनसे समाज तथा राष्ट्र निर्माण में विभिन्न वर्गों की भूमिका पर प्रकाश डाला। समाज के सुपर हीरोज अन्नदाता कृषक, स्वामी दयानंद, सैनिक, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, शिक्षक, डॉक्टर पात्रों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। सुपर देसी हीरो हनुमान गतिविधि ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से न केवल उनका सर्वांगीण विकास होता है अपितु उन्हें राष्ट्र निर्माण में अनेक सुपरहीरोज के बारे में भी पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed