{"_id":"68bb455abf84e1063f0ee47c","slug":"the-agents-should-keep-their-equipment-ready-before-the-season-in-the-seam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-732394-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में सीजन से पहले उपकरण पूरे रखें आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में सीजन से पहले उपकरण पूरे रखें आढ़ती
Sat, 06 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। आगामी धान खरीद सीजन को लेकर आढ़तियों की बैठक आयोजित हुई। अधिकारियों ने आढ़तियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद शुरू होने से पहले सभी आवश्यक उपकरण व सामग्री पूरी होनी चाहिए।
अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक आढ़ती के पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्रमाणित तोल-माप के यंत्र, नमी मापक यंत्र, लकड़ी की काठ, बिजली के पंखे और उठान कार्य के लिए आवश्यक अन्य सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए। यदि किसी आढ़ती को किसी प्रकार की समस्या या कमी है, तो वह तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्क करे। समय पर समाधान कर खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी विक्रम ने की। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव मनजीत और कनिष्ठ अभियंता रमन भी मौजूद रहे। मंडी प्रधान विनोद बंसल, पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग और अमरेंद्र सिंह खारा ने मंडी से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। मार्केट कमेटी सचिव मनजीत ने बताया कि 16 सितंबर को मंडी की दुकानों व बूथों की ऑनलाइन बोली होगी। सभी आढ़तियों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया गया। आढ़तियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।