फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused was arrested for stealing jewellery and cash from a house

Kaithal News: मकान से जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The accused was arrested for stealing jewellery and cash from a house

विज्ञापन
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने मकान से जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए डेरा संधु फार्म पिहोवा निवासी आरोपी कुलदीप उर्फ काकू को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है।

भागल निवासी निवासी लाल सिंह की शिकायत के अनुसार 30 अप्रैल को मकान की पीछे से खिड़की उखाड़ कर चोर जेवर और एक लाख रुपये चोरी कर लिए। चीका थाने में यह मामला दर्ज किया गया। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक जोड़ी चांदी की पाजेब व तीन चुटकियां बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed