फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused of firing at the police while trying to uproot the ATM has been arrested

Kaithal News: एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर पुलिस पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing at the police while trying to uproot the ATM has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल क्षेत्र से एटीएम उखाड़ने की कोशिश करने व पुलिस टीम पर गोली चलाकर कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। थाना शहर पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की टीम के मुताबिक, आरोपी का नाम जाबिर है जो शाहपुर जिला सहारनपुर यूपी निवासी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस टीम के एएसआई जयभगवान सिंह की टीम 12 जून 2020 को रात्रिकालीन गश्त दौरान हिंद सिनेमा कैथल के पास मौजूद थी। इस बीच सूचना मिली की शहर में एटीएम उखाड़ने वाला गिरोह आया हुआ है, उन्होंने पुराने सरकारी अस्पताल के पास अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी कर रखी है। पुलिस टीम पुराना सरकारी अस्पताल के पास पहुंची तो चालक ने पिकअप गाड़ी को चीका की ओर भगा लिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उनका पीछा किया गया। पिक अप गाड़ी में पीछे सवार युवकों की ओर से पुलिस गाड़ी पर सीधा फायर भी किए गए। पुलिस टीम ने भी उन्हें रोकने के लिए हवाई फायर किए। फर्श माजरा गांव की तरफ गाड़ी एक गली में मुड गई। तथा काफी तलाश करने पर उक्त गाड़ी दिखाई नहीं दी। आरोपियों ने अंबेडकर चौक कैथल के पास एटीएम उखाड़ने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाने में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपी काबू किए जा चुके है। आरोपी जाबिर किसी अन्य मामले में सेंट्रल जेल जयपुर में बंद था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed