{"_id":"683a0686f0691f34160dde0e","slug":"the-accused-arrested-in-the-case-of-murder-by-beating-in-bichhiya-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659032-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिच्छिया गांव में मारपीट कर हत्या करने के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिच्छिया गांव में मारपीट कर हत्या करने के मामले में आरोपी काबू
Sat, 31 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका के बिच्छिया गांव में मारपीट कर युवक की हत्या करने के मामले में सीआईए-वन थाना की पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। चीका पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिच्छिया निवासी नीलम ने शिकायत दी थी कि वे खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। पड़ोस में सुरेश व सुखदेव के मकान हैं। सुरेश ने कई बार अपने मकान से बाहर निकलकर खुले में लघु शंका की। पति कुलविंद्र ने कई बार एतराज किया और इसी कारण उसके पति कि कई बार आरोपियों के साथ कहासुनी भी हुई है।
12 मई को शाम करीब पांच बजे सुरेश कुमार व सुखदेव के लड़के संजीव के साथ उनकी तकरार हुई थी, लेकिन बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए। रात में करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव व विक्रम उनके घर पर और बाहर खड़े होकर ऊंची आवाज में ललकारने लगे। संजीव कुमार ने गेट फांदकर घर में घुस गया और गेट से खोल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी आरोपी डंडे व लाठियां लेकर उनके घर में घुस गए और उसके पति को पीट दिया। राजकुमार व सुखदेव ने उसके लातें मारी। लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
मारपीट में घायल कुलविंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था। जो 17 मई तो इलाज के दौरान कुलविंद्र की मौत हो गई। मामले की आगामी जांच सीआईए-वन पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने करते हुए बिच्छिया निवासी आरोपी संजीव को बस स्टैंड कैथल के पास से काबू कर लिया गया। आरोपी का शुक्रवार को न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद