फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Text, langar served on the martyrdom day of Guru Arjun Dev

Kaithal News: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर पाठ, लंगर बरताया

Wed, 24 May 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Text, langar served on the martyrdom day of Guru Arjun Dev
कैथल। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के गुरुद्वारा नीम साहिब में सुबह के समय अरदास का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद पाठ का आयोजन किया। दोपहर के समय अटूट लंगर भी बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य अंग्रेज गुराया ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी सिखों के पांचवें गुरु हैं। गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने से हम हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सेवा की। इस मौके पर हेड ग्रंथी साहिब सिंह, मैनेजर अमरीक सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं करनाल रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर भी ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। सेवादारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी वितरित किया। सेवादार सरदार जसबीर ने बताया कि सभा की तरफ से पिछले 25 वर्षों से गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील लगाई जा रही है। इस मौके पर त्रिलोक सिंह, नरेंद्र पाल, कुलवंत सिह, सुखबीर, सुरेंद्र, सुरजीत सिंह, दीपक आहूजा, भाविका, सर्वजीत, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु की शहादत का गुणगान किया
गुहला-चीका। कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी टटियाना में सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस मनाया। कार्यक्रम में सबसे पहले छात्रों को गुरु अर्जन देव के जीवन वृत्तांत, तत्कालीन भारत की दयनीय सामाजिक स्थिति व धार्मिक असहिष्णुता पर प्रकाश डाला। इसके बाद बच्चों को गुरबाणी का दृष्टांत देते हुए विभिन्न सामाजिक व नैतिक मूल्यों से परिचित करवाया। बच्चों ने शबद गायन, कविता से गुरु की शहादत का गुणगान किया। प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर बाजवा व अध्यक्ष डॉ. सुखविंद्र कौर ने बताया कि गुरु अर्जुन देव साहित्य प्रेमी थे। संवाद

गुरु अर्जुन देव के जीवन की दी जानकारी
सीवन। गीता एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छबील लगार्ई। प्रधानाचार्य राजेश मुंजाल ने बच्चों को श्री गुरु अर्जुन देव के जीवन की जानकारी दी। बच्चों ने आने जाने वाले राहगीरों को रोक कर उन्हें ठंडा मीठा जल पिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश मुंजाल, प्रधान इंद्रजीत मदान, उप प्रधान आशा शर्मा, सुचेता मुंजाल, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

डीएवी के विद्यार्थियों ने लगाई छबील
सीवन। डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील लगाई। कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाई छबील में स्कूल के बच्चों ने सेवा की। प्रधानाचार्य डॉ. मीना मेहता ने बताया कि बच्चों को गुरुद्वारा साहिब भी ले जाया गया, जहां पर बच्चों ने माथा टेका। इस मौके पर गोल्डी बोगरा, आशा, भारती रहेजा, दर्शन सीड़ा, अल्का मेहता, मनजीत आदि मौजूद रहे। संवाद



शहादत से प्रेरणा लेने के लिए किया प्रेरित
राजौंद। गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर ठंडे व मीठे जल की छबील लगाई। वाहन चालक को रोक रोक कर मीठे व शीतल जल से उनकी प्यास बुझाई। भीषण गर्मी के बावजूद भी युवा इस काम में बड़ी श्रद्धा से कार्य करते हुए नजर आ रहे थे। वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि व गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के प्रधान कर्म सिंह ने कहा कि लोगों को गुरु साहिब के जीवन और शहादत से प्रेरणा के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed