फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temple decorated for Shri Krishna Janmashtami, today Laddu Gopal will be swinging

Kaithal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजे मंदिर, आज लड्डू गोपाल को झूलाया जाएगा झूला

Mon, 26 Aug 2024 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 26 Aug 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
Temple decorated for Shri Krishna Janmashtami, today Laddu Gopal will be swinging
कैथल। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए श्री कृष्ण के भक्तों में खासा उत्साह है। शहर के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों के अलावा स्कूली बच्चों में श्रीकृष्ण लीला का रंग चढ़ा हुआ है। हर कोई कान्हा के प्रति भक्ति दिखा रहा है। मंदिर में कान्हा को पालना में झूलाने के लिए सजावट की जा रही है। इसके साथ साथ शहर के प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री में मंदिर, गीता भवन मंदिर, हनुमान वाटिका मंदिर व ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर व अन्य राधा-कृष्ण मंदिरों को रंगीन लाइटें लगाकर सजाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बाजारों में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर छोटे-बड़े आकार के लड्डू गोपाल स्वरूप श्रद्धालुओं का मन मोह रहे हैं। दुकानदार पुलकित व दीक्षित मित्तल ने बताया कि आजकल हर महिला व बच्चे भी अपने घर के मंदिर में कान्हा को रख रहे हैं। पहले बाजारों में कान्हा जी के सामान्य पीतल के स्वरूप मिलते थे। इस बार मार्केट में विशेष प्रकार के आकर्षक शृंगार के साथ लड्डू गोपाल मिल रहे हैं। इनकी लोगों में काफी मांग है। उन्होंने बताया कि बाजारों में पीतल के स्वरूप लड्डू गोपाल वजन व आकार के हिसाब से 200 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि महाभारत कालीन प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में पिछले कईं वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर मंदिर परिसर में पिछले कईं दिनों से मंदिर श्री भागवत कथा का आयोजन चल रहा हैं। जिसमें वृंदावन से आई पंडित दिव्या अपनी मधुर वाणी से कथा सुनाती हैं। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म पर व उनकी लिलाओं पर विभिन्न प्रकार की झांकियां लगाई जांएगी। जो आकर्षक का केंद्र रहेगी। सोमवार सुबह सात बजे कान्हा को झूला झुलाया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed