{"_id":"675743c7882a917b710737d4","slug":"tell-students-about-the-side-effects-of-drugs-for-good-health-kaithal-news-c-18-1-knl1004-536568-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अच्छी सेहत के लिए विद्यार्थियों को नशे के बताए दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अच्छी सेहत के लिए विद्यार्थियों को नशे के बताए दुष्प्रभाव
Tue, 10 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाई उदय सिंह किला में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में पुलिस विभाग ने प्रदर्शनी लगाकर स्कूली बच्चों सहित आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराध, यातायात नियमों व महिला विरुद्ध अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई सुभ्रांशु ककी टीम ने आमजन व स्कूली विद्यार्थियों को नशा मुक्त हरियाणा मुहिम से अवगत करवाते हुए नशा नहीं करने बारे जागरूक किया। टीम ने कहा कि बच्चे अपने परिवार आस पड़ोस में भी आमजन को जागरूक करें।
टीम ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराधी आमजन से उनका रुपये ठग रहे हैं। साइबर अपराधियों से सतर्क रहकर व कुछ सावधानियां बरतकर बचा जा सकता है। किसी के साथ भी फोन या सोशल साइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। किसी को अपना ओटीपी या अन्य पिन न बताएं।
विज्ञापन
यह भी बताया दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें, अपनी लाइन में वाहन चलाएं व सभी समुचित यातायात नियमों का पालन करें। इसके अतिरिक्त महिला थाना की टीम ने डायल 112, महिला विरुद्ध अपराध, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, चाइल्ड मैरिज एक्ट, यौन उत्पीडऩ रोकथाम निषेध व निवारण और महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।