{"_id":"6883d869828df78faa05707d","slug":"teej-festival-celebrated-in-girls-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-700816-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कन्या महाविद्यालय में मनाया तीज उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कन्या महाविद्यालय में मनाया तीज उत्सव
Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में वूमेन सेल और आईडीपी सेल के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने किया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, राखी मेकिंग प्रतियोगिता सहित पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर को उत्सव की थीम के अनुसार सजाया गया और पारंपरिक झूले लगाए गए, जिन पर छात्राओं ने झूलकर तीज का आनंद लिया।
छात्राओं ने पारंपरिक हरियाणवी गीतों और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. निधि और डॉ. वंदना हुड्डा ने छात्राओं को तीज पर्व पर शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संयोजक डॉ. प्रेमलता ने आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. गीता जैसवाल, डॉ. रीना गोरा, डॉ. सोनिया, डॉ. पुष्पा, निर्मल, सुशीला, किरण, सुनीता, निशा, सीमा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद