फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Team that cracked down on drug traffickers honored

Kaithal News: नशा तस्करों पर कार्रवाई करने वाली टीम सम्मानित

Thu, 30 Apr 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Team that cracked down on drug traffickers honored
टीम को सम्मानित करते हुए एसपी
कैथल। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाली एंटी नारकोटिक्स सेल और डायल-112 टीम को एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 21 अप्रैल को कलायत में बड़ी कार्रवाई की गई थी। टीम ने ट्रक में तस्करी कर रहे आरोपी को काबू कर 360 किलो चूरापोस्त बरामद किया था। इस सफलता पर एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों को प्रशंसा पत्र दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहयोग करने वाली साइबर सेल के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। डायल-112 (ईआरवी-387) टीम को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों व पीड़ितों को तुरंत सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


रात्रि गश्त को प्रभावी बनाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने में भी योगदान दिया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस की पहचान उसकी तत्परता व समर्पण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed