{"_id":"698cd852b30011e97309780b","slug":"team-of-tamanna-vaishali-and-muskan-tops-the-quiz-kaithal-news-c-18-1-knl1004-844004-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में तमन्ना, वैशाली और मुस्कान की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में तमन्ना, वैशाली और मुस्कान की टीम अव्वल
Thu, 12 Feb 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में हरियाणा की स्वर्णिम विरासत विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस में ए टीम की तमन्ना, वैशाली व मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी टीम की मानसी, शाजिया व प्रिया द्वितीय स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. लकी शर्मा ने हरियाणा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परिवेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों और मेहनती किसानों की भूमि है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खाद्यान्न और दूध उत्पादन सहित कई क्षेत्रों में हरियाणा देश में अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जड़ें हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी हैं और जिसका इतिहास व संस्कृति मजबूत होते हैं, उसका वर्तमान भी सशक्त होता है। कार्यक्रम का संयोजन पुनीत कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में बोटनी विभाग की प्रो. प्रीति और टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग की डॉ. सुरभि शामिल रहीं, जबकि मंच संचालन डॉ. फूल कुमार ने किया।