{"_id":"653abb6d7ebc2c3d4705af14","slug":"team-of-jat-college-students-first-in-choreography-kaithal-news-c-18-1-knl1004-250926-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोरियोग्राफी में जाट कॉलेज के विद्यार्थियों की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोरियोग्राफी में जाट कॉलेज के विद्यार्थियों की टीम प्रथम
Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट महाविद्यालय में 46वें जोनल युवा उत्सव समारोह के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह में दूसरे दिन सरिया सामूहिक नृत्य, सामूहिक हरियाणवी गान, सामूहिक नृत्य, हरियाणवी स्किट, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, इंडियन ऑक्रेस्ट्रा, क्लासिक वाद्ययंत्र सोलो, फोक वाद्ययंत्र सोलो, क्ले मॉडलिंग, कॉटूनिंग, मेंहदी, संस्कृत, वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिताओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कोरियोग्राफी में जाट महाविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति प्रथम रही। इस दौरान विभिन्न मुकाबलों में हरियाणवी संस्कृति की झलकी भी दिखी।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कैथल जिला परिषद के चेयरमैन दीप मलिक ने शिरकत की। इनके साथ विशिष्ट अतिथि हरियाणा स्टेट होम्योपैथिक परिषद आयुष विभाग की रजिस्ट्रार डॉ. वसुधा वत्स पहुंची।
जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक डॉ. अनिल बिढ़ान ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का विधिवत रूप से स्वागत किया। मुख्य अतिथि दीप मलिक जाखौली ने रिबन काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक ने कहा कि 46वां युवा उत्सव समारोह का आयोजन जो जाट शिक्षण संस्थान में हो रहा है, यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। इस प्रकार के उत्सव समय-समय पर होते रहने चाहिए।
आज के भौतिकवाद की चकाचौंध में एवं वैज्ञानिक युग में हम अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को बुलाते जा रहे हैं, युवा का ध्यान पाश्चात्य सभ्यता की ओर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। यह हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के लिए घातक सिद्ध होगा और यह विषय चिंताजनक है। यदि हमारा युवा अपनी सभ्यता संस्कृति को छोड़ गया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा पतन होगा।
हरियाणा सरकार एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में युवा उत्सव समारोह के माध्यम से जो जन जागृति अभियान का कार्यक्रम चलाया है, हमें इसे सफल बनाना है। हमारी युवा पीढ़ी के हृदय में देश प्रेम, सभ्यता एवं संस्कृति प्रेम जगाने का कार्य करना है। दीप मलिक ने ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिकीकरण लाइब्रेरी के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार अत्री, जाट बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लों, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सुबे सिंह मलिक, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल प्राचार्य पंकज गुप्ता, जाट आईटीआई प्राचार्य कुलदीप गोपेरा मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजू पाई युवा नेता, ईश्वर सिंह कादियान ने जाट कॉलेज कैथल को फॉल सीलिंग देने की घोषणा की है।
एडवोकेट चरण सिंह, हरियाणवी कलाकार फौजी कर्मवीर सिंह, बलराज नोच, सूरज सहारण, जाट हाई स्कूल सोसायटी पूर्व प्रधान रणवीर सिंह फौजी, जसवंत कोच, मास्टर बलवान सिंह धारीवाल छौत, गुरदयाल नैन, प्राध्यापक बलवान कुंडू, अमृत, नरेंद्र कादयान, डॉ. संदीप धालीवाल, प्रो. राजेश चहल, प्रो. राजपाल चहल, प्रो. अजय सिंह, डॉ. प्रमिला कुंडू, डॉ. रेणुका, डॉ. सीमा, सुमन रवीश, कॉलेज कार्यालय अधीक्षक कुलबीर चहल व मनोज गोयत मौजूद रहे।
परिणाम
n कोरियोग्राफी में जाट महाविद्यालय प्रथम, आरकेएसडी द्वितीय व एकेएम शाहाबाद तृतीय रहा।
n लूर हरियाणवी नृत्य में आरकेएसडी महाविद्यालय प्रथम, जाट कॉलेज द्वितीय व चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड तृतीय।
n रिचुअल्स में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, डीएवी कॉलेज पिहोवा द्वितीय और जाट कॉलेज कैथल तृतीय रहा।
n फोक साॅन्ग हरियाणवी में इंदिरा गांधी महाविद्यालय कैथल प्रथम, जाट कॉलेज कैथल द्वितीय रहा।
n सोलो नृत्य पुरुष में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, जाट कॉलेज कैथल द्वितीय रहा।
n क्लासिकल नृत्य सोलो राजकीय कॉलेज गुहला प्रथम, द्रोणाचार्य महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वितीय रहा।
n सामूहिक गायन जनरल में द्रोणाचार्य महिला महाविद्यालय प्रथम, एकेएम द्वितीय और आरकेएसडी कॉलेज तृतीय रहा।
n सोलो नृत्य हरियाणवी महिला में आरकेएसडी कॉलेज कैथल प्रथम, केएमजीसीडब्ल्यू कलायत द्वितीय और चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड तृतीय रहा।
n माईम में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, जीसीजी पलवल द्वितीय और जाट कॉलेज कैथल तृतीय रहा।
n संस्कृति ड्रामा में एकेएसम शाहबाद प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज द्वितीय और चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड तृतीय रहा।
n फोक सॉन्ग हरियाणवी सोलो में राजकीय कॉलेज गुहला प्रथम, चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर द्वितीय और आरकेएसडी कॉलेज कैथल तृतीय रहा।
n फोक सॉन्ग जनरल में राजकीय कॉलेज गुहला प्रथम, आईजी महाविद्यालय कैथल द्वितीय और राजकीय कॉलेज भेरियां तृतीय रहा।
n लाइट वोकल इंडियन में डीएनएमएम कुरुक्षेत्र प्रथम, राजकीय कॉलेज गुहला द्वितीय और आरकेएसडी कॉलेज कैथल तृतीय रहा।
n क्लासिकल वोकल सोलो में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, एसएनआरएलजेआर जीसी लोहार माजरा द्वितीय, डीएनएमएम कुरुक्षेत्र तृतीय रहा।