{"_id":"66d65ac4a0227e2f5f01f9c4","slug":"team-found-larvae-at-11-places-served-notice-kaithal-news-c-18-1-knl1004-466296-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टीम को 11 जगह मिला लार्वा, थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टीम को 11 जगह मिला लार्वा, थमाए नोटिस
Tue, 03 Sep 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के नौ हजार 985 घरों और दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 11 जगह लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया और साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।
14 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। अब तक 1793 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए हैं। साथ ही अब तक 1718 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिलेभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला। इन लोगों के रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। बता दें कि जिले में डेंगू के दो केस सामने आ चुके हैं। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरा अलर्ट दिखाई दे रहा है |
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। संवाद