फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers play an important role in character building

Kaithal News: चरित्र निर्माण में शिक्षकाें की अहम भूमिका

Mon, 16 Jun 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Teachers play an important role in character building
सीवन। सीबीएसई की ओर से से रविवार को एसएस बाल सदन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। यह कार्यशाला शिक्षकों के व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

कार्यशाला के अंतिम दिन रिसोर्स पर्सन आशु व कुमारी किरण ने जीवन कौशल पर आयोजित विशेष सत्र में शिक्षकों को बताया कि वे विद्यार्थियों को व्यवहार कुशल कैसे बना सकते हैं और विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल कैसे बन सकते हैं। उन्होंने व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से यह समझाया कि अध्यापक शैक्षणिक ज्ञान के साथ बच्चों के चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला के पहले चार दिन शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के तहत पूनम विशिष्ट ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया। उन्होंने शिक्षकों को हैप्पी क्लासरूम, वेल्यू एजुकेशन, इंग्लिश लिटरेचर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया। पूनम विशिष्ट ने विभिन्न गतिविधियों, उदाहरणों और संवादात्मक तकनीकों के माध्यम से विषयों को रोचक, सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनका उद्देश्य था कि शिक्षक कक्षा में सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण निर्मित कर सकें। उन्होंने शिक्षकों से कहा वे विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा और योग्यता को पहचान कर उन्हें एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा एवं प्रधानाचार्य संजय सरदाना ने दोनों रिसोर्स पर्सन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है, जो न केवल शिक्षकों के विकास के लिए बल्कि विद्यार्थियों के समग्र लाभ के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed