फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers learning teaching methods

Kaithal News: अध्यापन के तरीके सीख रहे अध्यापक

Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers learning teaching methods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में सीबीएसई बोर्ड के निर्देशानुसार दो दिवसीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके तहत शिक्षकों को अध्यापन के नए तरीकों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर रिसॉर्स पर्सन के रूप में पूजा शर्मा शामिल हुई। प्राचार्या एसटीएनसी विकास जैन व स्टाफ की ओर से रिसॉर्स पर्सन का स्वागत किया गया। रिसॉर्स पर्सन पूजा शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों के सतत् विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों को नए युग की शिक्षा प्रणाली से जोड़ेगा और छात्रों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा देने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बदलते स्वरूप में शिक्षा का स्तर भी बदल गया है। आज की शिक्षा प्रणाली बहुत हद तक डिजिटल हो गई है। पढ़ाने व सीखने की कला की भावना बच्चों में किस प्रकार पैदा की जाए, इस पर जोर दिया जाना चाहिए। शिक्षा हमेशा छात्र केंद्रित होनी चाहिए। कक्षा के वातावरण को सकारात्मक प्रभावी बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सभी उपस्थित शिक्षकों ने रुचि दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या साधना बख्शी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed