{"_id":"63fa7cb012a5fea6570bcbb4","slug":"tamanna-prajapati-won-gold-medal-in-khelo-india-womens-weightlifting-competition-kaithal-news-c-18-1-41496-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तमन्ना प्रजापति ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तमन्ना प्रजापति ने जीता स्वर्ण पदक
Sun, 26 Feb 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तमन्ना प्रजापति ने जीता स्वर्ण पदक
फोटो संख्या-16
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेलो इंडिया महिला कनिष्ठ भारोत्तलन मुकाबले में कैथल की तमन्ना प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। तमन्ना के पिता राजपाल प्रजापति ने बताया कि 18 से 24 फरवरी तक पटना में आयोजित खेलो इंडिया महिला कनिष्ट भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें देश के विभिन्न भार वर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। हरियाणा की ओर से कैथल की खिलाड़ी तमन्ना प्रजापति ने अपने 81 किलो भार वर्ग में खेलते हुए 80 स्नेच 99 क्लीन जर्क लगाते हुए 179 किलोग्राम भार उठा कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
तमन्ना के स्वर्ण जीतने पर कैथल वासियों के लिए बहुत ही खुशी की लहर है इससे पूर्व खिलाड़ी तमन्ना प्रजापति ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीते जिसमें पिछले वर्ष कांगड़ा में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक, तमिलनाडु में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक वहीं पिछले वर्ष जनवरी में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व कांस्य पदक भी जीता है। वही इस वर्ष जनवरी में आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी प्तमन्ना प्रजापति ने रजत पदक जीता। बता दें कि खिलाड़ी तमन्ना प्रजापति हरियाणा के कोच विपिन कुमार जो रेलवे विभाग में कार्य करते हैं उनसे कोचिंग ले रही है। वह बीए फाइनल की छात्रा है।और एमडीएसडी कॉलेज अंबाला से शिक्षा ग्रहण कर रही है। उसका सपना है कि वह भारत के लिए खेले और पदक जीतकर देश प्रदेश व माता-पिता का नाम रोशन करें। खिलाड़ी तमन्ना प्रजापति एक साधारण परिवार से है। उसके पिता राजपाल प्रजापति, माता राजरति व दो भाई शुभम व हर्ष है। एक भाई सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है तमन्ना पति की जीत पर कैथल में खुशी की लहर है।