{"_id":"6893b05e405c79411c067696","slug":"talent-shown-in-rakhi-rangoli-and-quiz-kaithal-news-c-18-1-knl1004-709786-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राखी, रंगोली व प्रश्नोत्तरी में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राखी, रंगोली व प्रश्नोत्तरी में दिखाई प्रतिभा
Thu, 07 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, ग्योंग में हुए विशेष कार्यक्रम में तिरंगा राखी, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ आरोही विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने एडीसी सहित अन्य अधिकारियों को देशभक्ति से ओतप्रोत राखियां भी बांधीं। एडीसी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में एलडीएम एसके नंदा, मुख्य प्रबंधक अनिल रहेजा, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित कौशिक, प्रवेश मोर, जितेंद्र, पुष्पा, रवि व विनय सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद