{"_id":"650a045b37b5a3d5ba016ce4","slug":"taekwondo-player-mehak-won-gold-medal-kaithal-news-c-245-1-kht1002-4763-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ताइक्वांडो खिलाड़ी महक ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ताइक्वांडो खिलाड़ी महक ने जीता स्वर्ण पदक
Wed, 20 Sep 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सोनीपत में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कैथल की ताइक्वांडो खिलाड़ी महक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कैथल पहुंचने पर खिलाड़ी महक का स्वागत किया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैथल जिले के 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ में हुई। ताइक्वांडो कोच देशराज व विक्रांत टाइगर ने बताया कि महक ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपना कब्जा जमाया है। महक ने प्रथम स्थान व नीतू, गुरप्रीत, कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रूबी, दिशू, कोमल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
महक ने 22 किलो भार वर्ग में फाइनल में पानीपत की खिलाड़ी को लगातर दो राउंड में हराया। उन्हें उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले के नाम सहित अपना व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेगी। महक ने केक काट कर खुशी का इजहार किया। कोच विक्रम ने बताया कि महक का राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया है। विक्रांत मिक्स मार्शल आर्ट अकादमी, राज मार्शल आर्ट क्लब व जीत स्पोर्ट्स अकादमी अब एक मंच पर आने वाली है।
विज्ञापन
खो-खो टीम ने पाया प्रथम स्थान
हेरिटेज इंटरनेशनल विद्यालय की 14 आयु वर्ग खो-खो टीम ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता कैथल के जाट सूरजमल स्टेडियम में संपन्न हुई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। टीम में नितिन, आदित्य, हर्ष, सुमित, मोहित, दीक्षांत, आर्यन, अभिषेक, रोमिन, कार्तिक, मंसुल, और तवनीत शामिल थे। आदित्य, मोहित, नितिन और आर्यन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। प्रधानाचार्य विक्रम धीमान ने कोच जोगिंदर व पूरी टीम को बधाई देते हुए आने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।