{"_id":"615f338e8ebc3e623c58769a","slug":"tadka-vadh-and-ahilya-uddhav-staged-kaithal-news-knl857809185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआ
विज्ञापन
Tadka Vadh and Ahilya Uddhav staged
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब की ओर हवन कर रामलीला मंचन का आगाज हुआ। पहले दिन ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। शाम चार बजे हवन हुआ।
श्री गणेश ड्रामिटिक क्लब के तत्वावधान में हुई रामलीला में ताड़का वध के दृश्य में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का अभिनय कर रहे कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरीं। इस दृश्य से शिक्षा दी गई कि मनुष्य को अपने धर्म से कभी भी विचलित नहीं होना चाहिए। इसके बाद देवी अहिल्या उद्धार लीला का मंचन किया गया, जिसमें बताया गया कि कैसे देवी आहिल्य वर्षों से एक शिला के रुप में भगवान श्रीराम का इंतजार कर रहीं थीं और भगवान श्रीराम का स्पर्श पाते ही कैसे उनका श्राप खत्म हुआ। इस दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दर्शकों को बैठाया गया था।
श्री ड्रामिटिक क्लब के सदस्य एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि पहले दिन ताड़का वध व अहिल्या उद्धार दो दृश्यों का मंचन किया गया। इसमें अनिल कुमार जांगड़ा (चन्नी) भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं उन्होंने स्वयं विश्वामित्र का किरदार निभाया। अंत में श्री राम की आरती हुई।