{"_id":"6894f463ad63ce424f04b2f4","slug":"swami-sitaram-kanya-school-students-showed-their-talent-in-block-level-sports-kaithal-news-c-245-1-kht1010-135975-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वामी सीताराम कन्या स्कूल की छात्राओं ने खंड स्तरीय खेलों में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वामी सीताराम कन्या स्कूल की छात्राओं ने खंड स्तरीय खेलों में दिखाई प्रतिभा
Fri, 08 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
46 राजौंद में स्कूल में कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ। संवाद
राजौंद। किठाना के स्वामी सीताराम कन्या स्कूल की छात्राओं ने खंड स्तरीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोहेड़ा के स्टेडियम में इन खेलों में स्वामी सीताराम कन्या स्कूल किठाना की 10वीं कक्षा की छात्रा शकीना ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया व 800 मीटर दौड़ में प्रीति ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 और अंडर 19 में वॉक रेस में प्रीति तथा स्वाति प्रथम रहीं।
अंडर 14 में खो-खो की टीम ने सरकारी स्कूल किठाना और गौरव स्कूल रोहेड़ा की टीम को हराकर खंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान खो-खो टीम की सदस्य सिमरन, मिष्ठी, जानवी, जसवींन, मनु, अवनी, रिया, सुनैना, माफी, कृति, वंदना और प्रीत रहीं। स्कूल प्राचार्य पवन कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय बच्चों की मेहनत व पीटीआई अन्नू को दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रबंधक समिति के सहयोग के लिया आभार जताया। संवाद