फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Swami Brahmanand's teachings show the path to human welfare: Harvindra

स्वामी ब्रह्मानंद की शिक्षाएं दिखाती हैं मानव कल्याण का मार्ग : हरविंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Swami Brahmanand's teachings show the path to human welfare: Harvindra
मुंदड़ी गांव ​स्थित ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत हवन में आहूतियां डालते
कैथल। मुंदड़ी गांव स्थित गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में सोमवार को एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण पहुंचे। उन्होंने आश्रम में गुरु ब्रह्मानंद की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की शिक्षाएं-सेवा, समरसता और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती हैं। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा और ऊर्जा मिलती है। इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन



कार्यक्रम में पहुंचने पर समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी संत जनों और देवी माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि परम सौभाग्य से गुरु का मार्गदर्शन मिलता है। हम सभी को गुरु के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी सीख अनुसार ही हमें अपने परिवारों को चलाना चाहिए। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं और हमारा भविष्य सुरक्षित और समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये बच्चे समाज को मजबूत करने का कार्य करेंगे और समाज में अच्छा योगदान देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरु की सीख हम सभी को अपने जीवन में उतारनी चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा। उन्होंने धर्म के कार्य करने, संतों का मार्गदर्शन लेने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर महंत कृष्णानंद, संत रत्तना देवी, संत मां दर्शना देवी और पूर्व विधायक तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

मुंदड़ी गांव स्थित ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत हवन में आहूतियां डालते

मुंदड़ी गांव स्थित ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत हवन में आहूतियां डालते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed