{"_id":"6267090247e95e53c6565a3e","slug":"suspended-market-committee-secretary-reinstated-five-days-ago-kaithal-news-knl106123541","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले निलंबित किए गए मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पहले निलंबित किए गए मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। डीएमईओ के निरीक्षण में गेहूं खरीद में मिली अनियमितताओं के लिए निलंबित किए गए मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश को विभाग ने महज पांच दिन में ही बहाल कर दिया है। न केवल बहाल किया गया है, बल्कि उन्हें कैथल मार्केट कमेटी में ही सचिव की नियुक्ति दी है। उनके स्थान पर कैथल नियुक्त किए गए मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण धनखड़ को इंद्री में मार्केट कमेटी सचिव नियुक्त किया गया है।
डीएमईओ अभिनव वालिया की जांच के बाद गत 20 अप्रैल को गेहूं खरीद में भारी अनियमितताओं के लिए विभाग ने मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद कृष्ण धनखड़ को उनकी जगह पर सचिव नियुक्त किया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार सतबीर राविश के निलंबन के बाद मामले की जांच के लिए डीसी प्रदीप दहिया को विभागीय अधिकारियों ने मामले में जांच को लिखा था। डीसी ने इस संबंध में जांच के लिए सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश को जिम्मेवारी सौंपी थी। सीईओ जिला परिषद ने मामले की जांच कर डीसी को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद यही रिपोर्ट विभाग मुख्यालय भेजी गई। अब सोमवार सायं मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश को बहाल करके कैथल में ही मार्केट कमेटी सचिव नियुक्त किया गया है। आढ़ती एसोसिएशन भी मार्केट कमेटी सचिव के समर्थन में उतर आई थीं।