फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surya is first in boys' 100 meter race and Suman is first in girls' race.

Kaithal News: लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सूर्य तो लड़कियों में सुमन प्रथम

Fri, 14 Feb 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Surya is first in boys' 100 meter race and Suman is first in girls' race.
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में वीरवार को 66वें वार्षिक एथलीट मीट का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का जोश और उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार गोयल ने ध्वजारोहण व मशाल जलाकर किया गया। इस वार्षिक क्रीड़ा उत्सव में लगभग 100 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप की स्पर्धा शामिल रही।
विज्ञापन

साथ ही छोटे बच्चों के लिए विशेष दौड़ और प्राध्यापक वर्ग के लिए म्यूजिकल चेयर की स्पर्धा भी आयोजित की। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सूर्य ने प्रथम, निशांत ने द्वितीय और मोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सुमन, स्नेह और श्रुति ने शीर्ष स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर लड़कों में मोनू और लड़कियों में सिमरन को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इस दौरान लड़कों की 400 मीटर दौड़ में साहिल व लड़कियों में सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में मोनू व लड़कियों में सिमरन प्रथम रही। लंबी कूद में साहिल, तुषार और मोनू (लड़कों) व काशवी, ममतेश और मुस्कान (लड़कियों) ने शीर्ष स्थान हासिल किए। शॉट पुट में लड़कों में सूर्य, अंकुश और प्रिंस और लड़कियों में सिमरन, प्रीति और अंजलि विजेता रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में चिराग, तनुज और मोनू ने स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार गोयल ने कहा कि महाविद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेलों में भी राष्ट्रीय और अंतररराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। बताया कि इस वर्ष का आयोजन प्रबंधन समिति के विशिष्ट सदस्य सुनील कुमार चौधरी के आकस्मिक निधन के कारण उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया गया। चौधरी के खेलों के प्रति योगदान और महाविद्यालय के खेल विभाग को विकसित करने में किए गए प्रयासों को याद करते हुए, सभी प्रतियोगिताएं उनकी स्मृति में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला के पुलिस अधीक्षक आईपीएस राजेश कालिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। प्रबंधन समिति प्रधान अश्विनी शोरेवाला, श्याम सुंदर बंसल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य ने खेलकूद विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

उन्होंने खेलकूद विभाग के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. गुरदीप भोला और उनकी टीम के सभी सदस्यों, प्रशिक्षकों तथा खिलाडिय़ों को इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। मंच संचालन डॉ. रामपाल मोन, डॉ. जयवीर धारीवाल और डॉ. अशोक अत्रि ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरे माहौल में देशभक्ति और खेल भावना का संचार हुआ। इसमें कोच राजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, विक्रम, संजय, दीपक, अनूप धीमान व विजेंद्र ढांडा ने खेल प्रतियोगिताएं करवाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed