{"_id":"691f6b07ad8d38f5a50c201d","slug":"surjewala-family-had-committed-vote-theft-leela-ram-kaithal-news-c-18-1-knl1004-785078-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजेवाला परिवार ने की थी वोट चोरी : लीला राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरजेवाला परिवार ने की थी वोट चोरी : लीला राम
Fri, 21 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में कांग्रेस के वोट चोरी के मुद्दे पर किए गए प्रदर्शन पर भाजपा नेता व पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैथल में फर्जी वोटों के दम पर रणदीप सिंह सुरजेवाला चुनाव जीते थे। विरोध के बाद कांग्रेस के बनाए गए करीब 18 हजार फर्जी वोट कटवाए गए थे।
लीला राम ने कहा कि सुरजेवाला परिवार पहले नरवाना में वोट चोरी करते थे। इसके बाद रणदीप सिंह ने कैथल आकर वर्ष 2009 और 2014 में भी फर्जी वोटों के आधार पर चुनाव जीता। हमें जानकारी मिली थी कि कैथल विधानसभा में एक-एक मकान पर 100-100 वोट बनाए गए थे, खाली पड़े प्लॉटों पर भी वोट दिखाए गए थे। इसकी शिकायत चुनाव आयोग को की गई, जिसके बाद अकेले कैथल हलके से करीब 18 हजार फर्जी वोट काटे गए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज वोट चोरी का आरोप लगा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी जमीन खिसक रही है। भाजपा सरकार की नीतियों से जन-जन संतुष्ट है। युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।