फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala appeals, vote for Jindal

जिंदल ने जनता की सेवा की, इसलिए जिताएं : सुरजेवाला

Thu, 13 Mar 2014 11:51 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 13 Mar 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
Surjewala appeals, vote for Jindal
कैथल। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री और कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने दिल से जनता की सेवा की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तीसरी बार भी उन्हें जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजें।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी कुरुक्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में शानदार प्रदर्शन करेगी। सांसद जिंदल ने इस अवसर पर कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला उनके बड़े भाई हैं और उनके साथ मिलकर वह कैथल के विकास में जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी करार देते हुए कहा कि  वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाकर जनता को बताएं कि कांग्रेस ही उनकी एकमात्र हितैषी पार्टी है। 
विज्ञापन


वीरवार बाद दोपहर महाराजा पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नवीन जिंदल ने राजनीति की नई परिभाषा प्रस्तुत की है। उन्होंने पिछले 10 साल में गरीब और जरूरतमंद जनता की खूब सेवा की है। कहीं हेल्थ मेला तो कहीं नेत्र जांच शिविर, कहीं सिलाई-कढ़ाई केंद्र तो कहीं युवाओं को जिम, क्रिकेट, वॉलीबॉल व बैडमिंटन की किट।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें इंजीनियर, डॉक्टर बनाना और गरीब, जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने में भी नवीन जिंदल अग्रणी हैं। जिंदल को कार्यकर्ता चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएं।
इस अवसर पर सांसद जिंदल ने कहा कि सुरजेवाला के साथ मिलकर उन्होंने कैथल के विकास का पूरा प्रयास किया है। कैथल आज विकास की दौड़ में आगे है तो इसमें रणदीप सुरजेवाला की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सांसद जिंदल ने कहा कि 40 साल पुरानी कैथल-दिल्ली ट्रेन की मांग पूरी होने से वह खुश हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, रेलमंत्री, राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रति आभार जताया।


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद मिड्ढा, सुदीप सुरजेवाला, नगर पालिका प्रधान रामनिवास मित्तल, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान (ग्रामीण) रोशन पाडला, शहरी प्रधान सोनू सेठ, संगठन सचिव दिलबाग सिंह मोर, पूर्व प्रधान कविराज शर्मा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी, ब्लॉक समिति प्रधान बिमला शर्मा, मोहनलाल शर्मा सरपंच क्योड़क, रणबीर सिंह क्योड़क, रणधीर राणा, पीएल वर्मा एडवोकेट, धर्मपाल जिन्दल, पीएल भारद्वाज, टेकचंद जिन्दल, ऊषा बरोट, सोमदत्त शर्मा, शमशेर भाणा, रामचंद्र गुर्जर, इंदर मुच्छल खुराना, बसंत जैन, महेंद्र ढुल, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान सुभाष जवाहरा, दरबारा सिंह नैन, सुरेश चौधरी, डॉ. पवन थरेजा, विनोद शर्मा कठवाड़, रामपाल राणा, अनिल गोगी एमसी और सतीश राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed