{"_id":"60fe5124a053751f6c00b43499ea9118","slug":"surendra-made-prasedent-of-photographers-assosiation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुरेंद्र कुमार बने फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र कुमार बने फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल फोटोग्राफर एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को गुलाब दास की कुटिया सीवर गेट पर संपन्न हुए। राजकुमार गांधी, जोगिंद्र ग्रोवर, प्रदीप सेठ एवं सोमप्रकाश के नेतृत्व में हुए चुनाव में कैथल के करीब 115 फोटोग्राफरों ने भाग लिया। यहां प्रधान पद के लिए सुरेंद्र कुमार के नाम का अनुमोदन किया गया। इस पर भी ने सहमति जताई। इसी के साथ सुरेंद्र कुमार को तीन साल के लिए एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त उपप्रधान पद के लिए सोनू, महासचिव पद पर प्रिंस, ज्वाइंट सैकेट्री राजेश सैनी, कैशियर मनोज कुमार व आशू, सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत को चुना गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने हरियाणा फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैथल फोटोग्राफर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।