फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunshine raises temperatures, rain likely on 24th

Kaithal News: खिली धूप से बढ़ा तापमान, 24 को बारिश की संभावना

Thu, 22 Jan 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sunshine raises temperatures, rain likely on 24th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लगातार ठंड और कोहरे के बाद बुधवार सुबह मौसम ने नरमी दिखाई। सुबह से ही जिले के विभिन्न हिस्सों में सुनहरी धूप खिली, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 को बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार की सुबह से लोग घरों की छतों और पार्कों में बैठकर ठंड से राहत लेने पहुंचे, जबकि बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। आगामी 24 जनवरी को बारिश की संभावना है, जिसके बाद जिले में कोहरे की वापसी हो सकती है, जिससे यातायात और जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, गेहूं की फसल के लिए हल्की बारिश और वर्तमान ठंड फायदेमंद है, क्योंकि इससे फसल की ग्रोथ बेहतर होती है। हालांकि, यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है, तो सरसों और अन्य तिलहन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में खाद और सिंचाई का प्रबंधन करें।


त्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव 23 जनवरी की रात से दिखने लगेगा और 24 जनवरी को कैथल सहित आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ठंडी हवाओं के चलने की संभावना भी है, जिससे तापमान में फिर गिरावट आएगी। -डॉ. रमेश चंद्र, मौसम समन्वय विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed