{"_id":"683b565e0bb03ecf3800a679","slug":"summer-vacations-begin-in-schools-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659775-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू
Sun, 01 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सहित जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होंगे। पहली जून को रविवार है। शनिवार को अंतिम दिन स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। अब एक जुलाई को बच्चे स्कूल में लौटेंगे।
दूसरी ओर एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गृह कार्य स्कूलों ने आवंटित कर दिए हैं। कई विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन भी किया गया।
निर्देश हैं कि एक से 30 जून तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी क्लस्टर प्रमुख, बीआरपी और एबीआरसी को सौंपी है।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निपुण हरियाणा, नेशनल फ्रेमवर्क फाॅर फाउंडेशनल स्टेज (एनसीएफ-एफएस) पर आधारित रचनात्मक, व्यावहारिक ग्रीष्मकालीन गृह कार्य तैयार किया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को अनुभव-आधारित कार्य करने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित गृह कार्य परिवार के सहयोग से करने होंगे। पीटीएम में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों को दिए गृह कार्य, कक्षा अनुरूप गतिविधियां व क्रियान्वयन को लेकर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इस दिन स्कूल में कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।
पर्यटक स्थलाें पर जाने की योजना बना रहे विद्यार्थी
ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ पर्यटक स्थलों पर जाने की योजना बनाना शुरू कर दी है। कुछ विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ भी छुट्टी मनाने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान वे अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे। यह समय उन्हें कुछ नया सीखने और करने का अवसर प्रदान करता है। वे कोई नया शौक जैसे संगीत सीखना, नई भाषा सीखना या बुनाई आदि शुरू कर सकते हैं।