फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Summer troubled, waiting for monsoon

चार दिन बाद मानसून के पहुंचने के आसार, धान रोपाई कार्य ने तेजी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Summer troubled, waiting for monsoon
19-कैथल। गर्मी व धूप से बचाने के लिए बच्चे को चुनरी से ढक कर लेजाती महिला। - फोटो : Kaithal
कैथल। तेज धूप के कारण शनिवार को गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें सुनसान नजर आईं। सुबह और सायं के समय मौसम ठीक रहा, जिसके चलते बाजारों और पार्कों में थोड़ी रौनक दिखी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन दिन और गर्मी का सितम जारी रहेगा। इसके बाद 29 जून को बादल छाने और 30 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन पहले हुई बारिश से शहरवासियों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर तापमान बढ़ने के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। इससे पहले बारिश के साथ ही धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। 25 जून तक किसान मोटी किस्म की धान रोपाई करेंगे। इसके बाद बासमती और 1121 धान की रोपाई की जाएगी। इस समय किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं। किसान रामफल, प्रताप, रणपत, वीरभान व जोगिंद्र ने कहा कि नहरों में अभी तक पानी नहीं आया है। बरसात भी कम हुई है। बरसात होगी तो धान की फसल का फुटाव अच्छा होगा। विदित हो कि जिले में एक लाख 60 हजार हेक्टेयर से अधिक एरिया में धान की रोपाई होती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि इस समय किसान नरमा, बाजरा, सब्जी व अन्य फसलों में पानी की अवश्य देखभाल रखें। गर्मी पड़ने के कारण फसल सूखना शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि 30 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गर्मी में भी धान की रोपाई में जुटे किसान
राजौंद। चार दिन पहले हुई बारिश से कुछ स्थानों किसानों ने धान रोपाई के कार्य को तेज कर दिया है। दो दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी के बाद भी धान की रोपाई करने में किसान जुटे हुए हैं। किसान नरेंद्र, सुभाष, अशोक कुमार, रामकुमार, राजेश, शमशेर, कर्ण सिंह, धर्म सिंह, कुलदीप ने बताया कि भले ही गर्मी अधिक है, लेकिन धान की पनीरी व खेत दोनों तैयार हैं। इसके चलते किसानों को धान की रोपाई का कार्य शुरू करना पड़ रहा है। इन दिनों चाहे प्रवासी मजदूर हों या स्थानीय, सभी धान की रोपाई में लगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed