Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sugarcane starts crawling on paddy, sugarcane going up to Rs 450 per quintal

Kaithal News: कोल्हुओं पर गन्ने की पेराई शुरू, 450 रुपये क्विंटल तक खरीदा जा रहा गन्ना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane starts crawling on paddy, sugarcane going up to Rs 450 per quintal
कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। सर्दी का मौसम शुरू होते ही जिले में कोल्हुओं पर गन्ने की पेराई और गुड़ बनाने का काम शुरू हो गया है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने के साथ ही कोल्हू संचालकों ने गन्ने की खरीद तेज कर दी है। करनाल रोड स्थित कोल्हू पर इन दिनों किसानों से 430 से 450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से गन्ना खरीदा जा रहा है।
वहीं, तैयार गुड़ 60 रुपये और शक्कर 70 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जा रही है। पिछले वर्ष गुड़ 50 रुपये और शक्कर 60 रुपये प्रति किलो बिकी थी। इस बार दोनों के भाव में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। कोल्हू संचालक सुरेंद्र ने बताया कि सर्दी के मौसम में गुड़ की मांग बढ़ने लगती है। इसी के अनुसार गन्ने की खरीद की जाती है।
विज्ञापन

गन्ने की उपलब्धता और गुड़ की मांग को देखते हुए खरीद का भाव तय होता है। कोल्हू पर गन्ने से रस निकालने से लेकर गुड़ तैयार करने तक की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर पूरी की जाती है। इसमें सफाई, पेराई, रस को छानने और कड़ाहे में पकाने जैसे कई चरण शामिल हैं। अबकी बार पिछले वर्ष से तेल व अन्य सामग्री महंगी हो गई है। जिस कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
ऐसे तैयार किया जाता है गुड़
कोल्हू संचालक के अनुसार गुड़ तैयार करने की प्रक्रिया खेत से शुरू होती है। गन्ने को पेराई के लिए कोल्हू में डाला जाता है। कोल्हू में लगे भारी रोलर गन्ने को दबाकर उसका रस निकालते हैं। रस को छान जाता है। इसके बाद रस को बड़े कड़ाहों में डालकर भट्ठी पर गर्म किया जाता है। रस को पकाते समय लगातार निगरानी रखी जाती है। कारीगर अनुसार जब रस पक कर गाढ़ी चाशनी का रूप ले लेता है तो उसे कड़ाहे से निकालकर अलग बर्तन में डाला जाता है। कुछ समय ठंडा करने के बाद उसे लगातार चलाया जाता है, जिससे चाशनी जमने के लिए तैयार हो सके। इसके बाद उसे सांचों में डालकर गुड़ की भेली बनाई जाती है। ठंडा होने के बाद गुड़ को तौलकर बिक्री के लिए रख दिया जाता है।


कोल्हू पर किसानों को मिल जाता है बेहतर भाव
किसान नेता विक्रम कसाना ने बताया कि कोल्हू पर किसानों को शुगर मिल के मुकाबले कई बार बेहतर भाव मिल जाता है। यहां गन्ने की खपत गुड़ और शक्कर की मांग के अनुसार होती है। यदि बाजार में गुड़ की मांग बढ़ जाती है तो कोल्हू संचालक किसानों को गन्ने का अधिक भाव भी दे देते हैं। मांग कम होने पर भी गन्ने की खरीद तय भाव पर की जाती है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए शुगर मिल के अलावा कोल्हू का विकल्प भी मिलता है।

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

कोल्हू में गुड़ तैयार करते हुए कारीगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed