फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sudden change in weather, relief from storm and cold winds

Kaithal News: अचानक बदला मौसम, आंधी और ठंडी हवाओं से राहत

Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sudden change in weather, relief from storm and cold winds
शाम के समय आई आंधी के बाद बिखरे करनाल रोड पर पन्ने व अन्य सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बुधवार देर शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ आसमान में घने बादल छा गए। दिनभर की झुलसाने वाली गर्मी के बाद शाम के समय आए इस बदलाव ने लोगों को बड़ी राहत दी।

आंधी के चलते कई स्थानों पर धूल उड़ने से कुछ समय के लिए दृश्यता प्रभावित रही, लेकिन इसके बाद चली ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल रहे, वहीं शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए।

बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण हल्की ठंडक बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम में बदलाव जारी रहेगा और अगले एक-दो दिन में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। कभी

बादल छाने और कभी हल्की बारिश

होने की संभावना है। यह मौसम सब्जियों की फसलों के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed