{"_id":"6467c34e74239845b703b754","slug":"success-comes-by-following-the-path-shown-by-a-saint-kaithal-news-c-18-1-126260-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संत के दिखाए मार्ग पर चलने से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संत के दिखाए मार्ग पर चलने से मिलती है सफलता
Sat, 20 May 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर की शास्त्री मार्किट में स्थित टोपियां वाला गुरुद्वारा सेवा पंथी आश्रम में तीन दिवसीय संत समागम शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस समागम में दूसरे दिन भी कई स्थानों से संत महात्मा पहुंचे, जिन्होंने गुरु की महिमा का बखान किया। यह 222वां समागम है, जो महंत भाई कृपा राम, महंत तुलसी दास, महंत भाई बिहारी दास लाल व स्वामी चेतन देव की स्मृति में आयोजित किया जा रहा। शनिवार शाम को इस कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह के समय दीवान की सज्जा महंत बिहारी लाल के बसाए हुए शिष्य हरीश लाल शास्त्री व भगवान दास की तरफ से की गई। इसमें हरीश लाल शास्त्री ने सत्संग करते हुए कहा कि सतगुरु की सेवा सफल है, जे कोई करे चित लाए। महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलकर सेवा सिमरन और मार्गदर्शन पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि संतों व महात्माओं के बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन का उद्धार किया जा सकता है।
इस दौरान पानीपत से आए गुरविंद्र शाह व करनाल से आए बंसी लाल व हरदोई से आए स्वामी राम चैतन्य ने गुरु की महिमा गाई। शाम के समय सजाए गए दीवान में दिल्ली से आए भाई सुनील अरोड़ा ने संकीर्तन किया। कार्यक्रम में शहर से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और दोपहर के समय लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सेवादार आनंद माटा, आशीष गुलाटी, प्रमोद सचदेवा, जोगिंद्र गुगलानी, सुरेंद्र कपूर, मनोज, मदन आहूजा, नरेंद्र सीकरी सहित अन्य मौजूद रहे।