{"_id":"6af35918ba8297e9a504077f","slug":"sub-divisional-officer-dr-satish-nara-raised-awareness-among-farmers-against-burning-crop-stubble-kaithal-news-c-245-1-kht1017-157726-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उपमंडल अधिकारी डॉ. सतीश नारा ने किसानों को पराली न जलाने के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उपमंडल अधिकारी डॉ. सतीश नारा ने किसानों को पराली न जलाने के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
कैथल। गांव ग्योंग में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें उपमंडल अधिकारी डॉ. सतीश नारा ने किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और जमीन की उपजाऊ शक्ति पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे मिट्टी में मौजूद मित्र कीट और पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों को आग लगाने के बजाय कृषि यंत्रों की सहायता से उनका उचित प्रबंधन करें। पराली का खेत में ही प्रबंधन करने से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान जागरूक बनें और पराली न जलाकर प्रशासन का सहयोग करें।
युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
कैथल। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत जवाहर पार्क में शिविर लगाया गया। इसमें थाना प्रभारी रमेश ने लोगों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास नशे से जुड़े मामलों के प्रति सतर्क रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस के साथ-साथ लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।