{"_id":"67b22942feed086f8d054bd7","slug":"students-will-be-taken-on-a-tour-of-delhi-and-chandigarh-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127953-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को कराएंगे दिल्ली और चंडीगढ़ का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को कराएंगे दिल्ली और चंडीगढ़ का भ्रमण
विज्ञापन
कैथल। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी। स्वयं
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से जिले के पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को दिल्ली व चंडीगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को संग्रहालय, साइंस सेंटर, पेडा बिल्डिंग, साइंस सिटी कपूरथला की सैर करवाई जाएगी। यह कार्यक्रम विभाग की ओर से विद्यार्थियों में साइंस के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए करवाया जा रहा है। यह जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने दी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि जिले में कुल 14 पीएम श्री स्कूल स्थापित हैं। इन सभी स्कूलों के 2200 के करीब विद्यार्थियों को भ्रमण के इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ विज्ञान के टीजीटी और पीजीटी भी भ्रमण में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में यह अध्यापक विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी देंगे।
खर्च किए जाएंगे प्रति विद्यार्थी 500 रुपये
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि भ्रमण के इस कार्यक्रम में प्रति विद्यार्थी 500 रुपये भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों पर खर्च किए जाएंगे। डीईईओ ने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम में जिले में करीब 11 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। बताया कि भ्रमण के इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी। यह कार्यक्रम में बच्चों को अभ्यास के तौर पर विज्ञान के विभिन्न वर्किंग मॉडल दिखाए जाएंगे, क्योंकि इसे देखने के बाद बच्चों में विज्ञान को लेकर और अधिक रुझान होगा।
विज्ञापन
यहां पर भ्रमण के लिए जाएंगे विद्यार्थी-
नेशनल साइंस सेंटर म्यूजिम दिल्ली।
पीएम संग्रहालय दिल्ली।
रिजनल साइंस सेंटर देहरादून।
पेडा बिल्डिंग चंडीगढ़।
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला।
रोज गार्डन चंडीगढ़
सुखना लेक चंडीगढ़।
नेशनल एग्रीकल्चर साइंस म्यूजिम दिल्ली।
- नोट इन्हीं सेंटरों में से अपनी पसंद के अनुसार विद्यार्थी भ्रमण के लिए जाएंगे।