फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students who returned after trekking in the forests of Satpura narrated their memories

Kaithal News: सतपुड़ा के जंगलों में ट्रैकिंग कर लौटी छात्राओं ने सुनाएं स्मरण

Sat, 31 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Students who returned after trekking in the forests of Satpura narrated their memories
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पचमढ़ी (मध्यप्रदेश) में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सात दिवसीय नेशनल एडवेंचर एवं नेचर स्टडी शिविर में जिले के दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सजमा एवं मटौर की 40 छात्राओं तथा चार शिक्षकों ने सहभागिता की। सतपुड़ा के जंगलों में ट्रैकिंग कर लौटी छात्राओं ने स्मरण भी सुनाए।

जिला परियोजना समन्वयक रमेश कैंदल ने बताया कि शिविर के लिए कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं का चयन किया गया था। प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों को साथ भेजा गया। सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच स्थित नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट, पंचमढ़ी में इस टीम ने विविध साहसिक गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान छात्राओं को प्रकृति के साथ जुड़ने, जंगलों, पहाड़ों, झरनों और ऐतिहासिक स्थलों को देखने का अवसर मिला। कार्यक्रम दलनायक श्रवण सिंह ने बताया कि छात्राओं व शिक्षकों को स्काउट एवं गाइड गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसोर्स पर्सन गीता दहिया नरवाल ने बताया कि शिविर में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, बोट राइडिंग, ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ करवाई गईं। शाम के समय कैंप फायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय सजूमा से मुख्याध्यापक गुलाब सिंह एवं अनिता, तथा मटौर से मुख्याध्यापक किताब सिंह एवं भारती ने बताया कि सतपुड़ा के जंगलों में ट्रैकिंग के दौरान छात्राओं ने प्रकृति के साथ गहरा सामंजस्य स्थापित किया।


पंचमढ़ी भ्रमण के दौरान छात्राओं ने बी फॉल, रम्य कुंड, रीछ गढ़, चौरागढ़, जटाशंकर मंदिर, पांडव गुफा, गुप्त महादेव, बड़ा महादेव, काल महादेव आदि दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। हरियाणा राज्य की ओर से स्टेट टीम में रिसोर्स पर्सन डॉ. सचिन, संदीप कुमार, संजीव कुमार एवं सुशील कुमार (करनाल) ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed