{"_id":"6a188b8ef887d5275d005ed3","slug":"students-who-performed-well-in-the-international-hindi-olympiad-were-honored-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150007-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्मानित करते विधायक सतपाल जांबा।
पूंडरी। शहर के कार्यालय में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम फरल स्थित गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने कक्षा चौथी, नौवीं और 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक ने सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे पूंडरी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना यह दर्शाता है कि हमारे विद्यार्थियों में प्रतिभा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को बेहतर शिक्षा और उचित अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सम्मानित हुए सभी विद्यार्थी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुझे विश्वास है कि ये बच्चे भविष्य में भी शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में पूंडरी का नाम देशभर में रोशन करेंगे।
इस अवसर पर विधायक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।