फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students were told about Arya Samaj

Kaithal News: विद्यार्थियों को आर्य समाज के बारे बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students were told about Arya Samaj
07 सीवन। खेड़ी गुलाम अली के स्कूल में मनी राम को सम्मानित करता स्टाफ। विज्ञ​प्ति 
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ कार्य पुरोहित आर्य मनीराम ने किया। मंत्रों उच्चारण में प्राध्यापक सचिन धीमान ने साथ दिया। आर्य मनीराम ने विद्यार्थियों को आर्य समाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन प्रसंगों के बारे में बताया उन्होंने आगे बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आर्य समाज ने उसे समय दिया था जब समाज में लड़कियों की शिक्षा के बारे में बहुत ही संकुचित सोच थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा। लाला लाजपत राय व भगत सिंह कई क्रांतिकारी आर्य समाज से प्रभावित होकर देश सेवा के लिए निकल पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आर्य समाज के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सब की उन्नति में ही हमें अपनी उन्नति समझनी चाहिए। इस अवसर पर आर्य मनीराम ने सभी विद्यार्थियों को आर्य समाज का साहित्य वितरित किया। यज्ञ के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हरपाल सिंह ने की। कार्यक्रम को सफल करने में प्राध्यापक जय गोपाल, पवन, सतवीर, सचिन धीमान, मनजीत, भारत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed