{"_id":"6754a8f334dc16b77c042f65","slug":"students-went-to-kurukshetra-in-two-buses-for-educational-trip-kaithal-news-c-18-1-knl1004-535201-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शैक्षणिक यात्रा के लिए दो बसों में कुरुक्षेत्र गए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शैक्षणिक यात्रा के लिए दो बसों में कुरुक्षेत्र गए विद्यार्थी
Sun, 08 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के तहत चल आईटी कौशल कार्यक्रम की दो बसों में 120 विद्यार्थियों को शैक्षणिक फील्ड विजिट के लिए कुरुक्षेत्र रवाना हुई। इन बसों को प्राचार्य हरपाल सिंह व एसएमसी प्रधान राजिंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस मौके पर प्राचार्य ने बताया कि एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती में भारत के अलग अलग राज्यों के व्यवसाय कर्ताओं की ओर से लगाए पंडालों से छात्रों ने व्यवसायिक उत्पादन, व्यवसायिक उद्यमशीलता, नए विचार, बिक्री और विपणन तकनीक, उत्पादन तकनीक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों की ज्ञानवर्धक जानकारी एकत्रित की। प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में कौशल कार्यक्रम चलाने का मुख्य उद्देश्य कौशल निर्माण और कौशल सुधार को बढ़ावा देते हुए युवाओं को जल्द रोजगार प्राप्त करने या अपना व्यवसाय शुरू करने में मददगार बनाना है। शैक्षणिक भ्रमण को सफल करने में अंजू रानी, चीनू शर्मा, अशोक कुमार, पवन, शमशेर, संदीप, नवजीत संधू, सचिन धीमान, संजीव, मंजीत ने सहयोग किया।