फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students visiting Parliament witnessed the Question Hour debate.

Kaithal News: संसद भ्रमण पर पहुंचे विद्यार्थी प्रश्नकाल की चर्चा को देखा

Sun, 29 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Students visiting Parliament witnessed the Question Hour debate.
बजट सत्र के दौरान बच्चों व स्टॉफ के साथ सांसद जयप्रकाश जेपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कैलरम गांव स्थित मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने संसद भवन का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को 18वीं लोकसभा के बजट सत्र को नजदीक से देखने का अवसर मिला।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रश्नकाल देखने के लिए दर्शक दीर्घा में 45 मिनट का समय दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों को विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करते हुए देखा। इससे बच्चों की समसामयिक विषयों के प्रति समझ विकसित हुई और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिली। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को सांसदों से मिलने और संवाद करने का भी अवसर मिला। इस दौरान हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने के लिए प्रेरित किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी िवद्यार्थी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed