फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students visited KV substation

Kaithal News: छात्रों ने केवी सबस्टेशन का भ्रमण किया

Fri, 26 Sep 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Sep 2025 02:49 AM IST
सार

कैथल में राजकीय पॉलिटेक्निक शेरगढ़ के विद्यार्थियों ने 132 केवीए सबस्टेशन का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसफार्मर व सबस्टेशन की कार्यप्रणाली सीखी और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर उत्साहपूर्वक ज्ञान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Students visited KV substation

विस्तार

कैथल। राजकीय पॉलिटेक्निक शेरगढ़ के विद्यार्थियों ने हरियाणा प्रसारण निगम लिमिटेड ने संचालित 132 केवीए सब स्टेशन कैथल का शिक्षण भ्रमण किया। छात्रों ने सबस्टेशन में काम को कैसे करना है, ट्रांसफार्मर कैसे काम करता है, उसका कंट्रोल व प्रोटेक्शन कैसा होता है आदि को सीखा। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने सीखा कि अलग अलग मशीन क्या कार्य करती है व सब स्टेशन की पूरी कार्य प्रणाली कैसे होती है। शिक्षक सोहन शर्मा ने बताया कि पूरी कार्यप्रणाली विद्यार्थियों को सिंगल लाइन डायग्राम के माध्यम से समझाई गई। भ्रमण के दौरान सबस्टेशन के इंचार्ज कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह ,ग्रिड स्टेशन ऑपरेटर बिंदु एवं शिफ्ट अटैडेंट आरती ने छात्रों को पूरे सबस्टेशन की जानकारी दीं | इस भ्रमण के प्रति छात्रों मे गजब का उत्साह था, छात्रों ने भी प्रश्न पूछ ज्ञानवर्धन किया। इस मौके पर अतिरिक्त अभियंता सुनील ज़ूड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed