{"_id":"69a5e3015b755e5adb07df96","slug":"students-visited-historical-monuments-kaithal-news-c-18-1-knl1004-857611-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहर देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहर देखीं
Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से लक्ष्य मिल्क प्लांट कंडेला, राखीगढ़ी, हड़प्पा नॉलेज सेंटर, अग्रवाल धाम तथा अग्रोहा किला का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस यात्रा में दयाल सिंह कॉलेज और केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन केे 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े स्थलों में शामिल राखीगढ़ी में विद्यार्थियों ने हड़प्पा कालीन नगरीय योजना, उन्नत जल निकासी व्यवस्था, शिल्प उत्पादन, दफनाने की प्रथाओं तथा उस समय के सामाजिक-आर्थिक जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। लक्ष्य मिल्क प्लांट के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक डेयरी तकनीक, दुग्ध प्रसंस्करण की प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग प्रणाली और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन