{"_id":"626d93ddea42f84af133267c","slug":"students-took-to-the-streets-against-inflation-kaithal-news-knl1066813155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र
विज्ञापन
16-कैथल। अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार सुदेश मेहरा को ज्ञापन देते हुए संयुक्त छात्र मोर्चा के सदस्?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। महंगाई के खिलाफ संयुक्त छात्र मोर्चा कैथल ने शनिवार को शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लघु सचिवालय में पुलिस कर्मचारियों से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। विवाद बढ़ता, इससे पहले कुछ पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला संभाल लिया। बाद में सभी छात्रों ने शांतिपूर्वक तहसीलदार सुदेश मेहरा को मांगों से संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पूर्व सभी छात्र संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले विद्यार्थी आरकेएसडी कॉलेज में इकट्ठे हुए। यह जमावड़ा बढ़ती महंगाई के खिलाफ था। फिर वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस कर्मचारी तैनात थे। इन्होंने छात्रों को गेट पर ही रोककर ज्ञापन देने को कहा लेकिन छात्र जिला प्रशासन के कार्यालय में ज्ञापन देेने पर अड़ गए। इस दौरान करीब 10 मिनट तक पुलिस कर्मचारियों से उनकी बहस हुई। बाद में कुछ पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव कर छात्रों को शांत कराया। इसके बाद जिला प्रशासन के कार्यालय में उन्होंने तहसीलदार सुदेश मेहरा को ज्ञापन दिया। तहसीलदार ने सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया।
छात्र नेता सोहन पूनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है। सरकार कड़े कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि यदि इस ज्ञापन के बाद महंगाई कम नहीं हुई तो सभी छात्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सभी चीजों के दाम दोगुने हो गए हैं। वर्तमान में रेत, बजरी, सीमेंट, लोहा, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य जरूरी वस्तुएं महंगी हुई हैं। वहीं सुनील सहारण ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। लंबे समय से वैकेंसी नहीं निकली।