{"_id":"652d9683d5ee49e5800af6be","slug":"students-spread-colors-of-talent-in-cultural-festival-kaithal-news-c-18-1-knl1004-243604-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। इस सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने प्रतिभा के रंग बिखेरे। प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के खंड कैथल के छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, रागनी एवं स्किट प्रतियोगिताओं में अपने हुनर के जलवे बिखेरे।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहने वाली प्रतिभागी टीमों को जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलता है। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों के रूप में नकद राशि का प्रावधान रहता है। आज की इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. प्रद्युम्न भल्ला, प्राचार्य, विजय दुहन, गीतिका गोयल, मधुबाला, प्राचार्या, सुनीता गोयल, प्राचार्या विकास, मीना कुमारी, सुशील कुमार, वंदना शर्मा, मनीषा गोयल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम ः एकल नृत्य प्रथम वर्ग में शेरगढ़, जाखौली अड्डा एवं राजकीय कन्या गीता भवन को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। जबकि दूसरे वर्ग सीनियर में राजकीय कन्या जखोली अड्डा, शेरगढ़ एवं राजकीय कन्या गीता भवन ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार समूह नृत्य में पहले वर्ग में शेरगढ़, राजकीय कन्या गीता भवन एवं जाखौली अड्डा की टीम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया व सीनियर ग्रुप में शेरगढ़, राजकीय कन्या गीता भवन एवं जाखौली अड्डा की टीमों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रागनी प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति क्योडक, कन्या विद्यालय जखोली अड्डा एवं गुहना की टीमों ने प्रथम वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया व सीनियर ग्रुप में गुहना, पट्टी अफगान एवं कन्या विद्यालय जाखोली अड्डा की टीम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्किट प्रतियोगिता में सीनियर में केवल एक ही प्रतिभागी दल रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलवंती को प्रथम स्थान मिला व जूनियर वर्ग में बलवंती को प्रथम, मॉडल संस्कृति क्योडक़ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें जिला स्तर पर और अधिक मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा रहे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश ने की। नोडल अधिकारी रविंद्र शर्मा ने बेहतरीन ढंग से मेजबानी की।