फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students showcased the confluence of science and art at the Bio Art Festival.

Kaithal News: बायो आर्ट फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने दिखाया विज्ञान और कला का संगम

Tue, 15 Sep 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Students showcased the confluence of science and art at the Bio Art Festival.
विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने अंतर-महाविद्यालयीय ‘बायो आर्ट फेस्टिवल’ आयोजित किया। यह समारोह हेयर आर्ट मीट्स साइंस थीम पर आधारित था, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान और कला का समन्वय दिखाया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल के स्वागत से हुई, मंच संचालन डॉ. हिमांशी ने किया। समारोह में पांच मुख्य प्रतियोगिताएं और गतिविधियां हुईं। इनमें बायो रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, नेचर फोटोग्राफी और माइक्रोस्कोप फोटोग्राफी शामिल थीं। विद्यार्थियों ने जैविक चित्रों, वैज्ञानिक सिद्धांतों और प्रकृति के दृश्यों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

माइक्रोस्कोप फोटोग्राफी प्रतियोगिता फेस्टिवल का विशेष आकर्षण रही। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ने के साथ उनकी रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच को भी नया मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रतियोगिताओं के परिणाम
बायो रंगोली में सिमरन और दिशा ने प्रथम, ज्योति, वर्षा, रीतिका, नैंसी, मोनिका और गुरलीन ने द्वितीय और मनदीप, खुशी, कुलजीत, मधु और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में मुस्कान प्रथम, नेहा द्वितीय और अक्षित तृतीय रहे। मॉडल मेकिंग में कनिका, महक और नविशा ने प्रथम, दीपांशी, गुंजन ने द्वितीय व एकता और दिव्या सचदेवा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नेचर फोटोग्राफी में ज्योति प्रथम, अमन, अक्षिता और नेहा द्वितीय तथा मोनिका, सृष्टि और कोमल तृतीय रहे। माइक्रोस्कोप फोटोग्राफी में अंजलि ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय तथा अभिषेक और कुलजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed