{"_id":"6855b6980a7af014e907e343","slug":"students-said-we-will-neither-be-afraid-nor-will-we-back-down-kaithal-news-c-18-1-knl1004-674494-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थी बोले- ना डरेंगे, ना पीछे हटेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थी बोले- ना डरेंगे, ना पीछे हटेंगे...
Sat, 21 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के छात्रों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आंदोलन समाप्त कराने के लिए मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि “ना डरेंगे, ना पीछे हटेंगे, यूं ही डटे रहेंगे और मांगे मनवा कर ही दम लेंगे।
नाराज छात्रों का आरोप है कि धरने पर बैठने के बाद से ही प्रशासन दबाव बना रहा है कि आंदोलन समाप्त कर दिया जाए। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही धरना नहीं समाप्त किया गया, तो आंतरिक मूल्यांकन में कम अंक दिए जाएंगे, जिससे छात्रों के परीक्षा परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि, प्रशासन चाहे जितने भी ओछे हथकंडे अपना ले, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल, कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। छात्र अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखे हुए हैं और प्रशासन से संवेदनशीलता व न्यायपूर्ण व्यवहार की मांग कर रहे हैं।