फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students played the role of Sarpanch to Secretary.

Kaithal News: विद्यार्थियों ने निभाई सरपंच से सचिव तक की भूमिका

Wed, 12 Nov 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students played the role of Sarpanch to Secretary.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी/कलायत/राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साकरा, कलायत के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरहदा ब्लॉक राजौंद में युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए। इनमें विद्यार्थियों ने सरपंच से सचिव तक की भूमिका निभाई ।

पूंडरी में 9वीं व 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत की बैठक की तर्ज पर हुए इस आयोजन में प्रतिभागियों ने शराब के ठेकों को आबादी से बाहर करने, खारे पानी की समस्या, सफाई व्यवस्था, स्टेडियम में जल-बिजली आपूर्ति और महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर खोलने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम सभा में आम सहमति से समाधान के प्रस्ताव पारित किए गए। प्रतियोगिता की तैयारी राजनीति शास्त्र प्राध्यापक गीता, इतिहास प्राध्यापक कंवरपाल और सामाजिक विज्ञान अध्यापक ईशम सिंह ने करवाई। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार और सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


कलायत में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा ने की। सुरेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मानवी ने सरपंच और वंशिका ने सचिव की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में आरोही स्कूल के जितेंद्र राठौड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला के वीरेन्द्र कौशिक और डाइट कैथल के सहायक प्रोफेसर गुरनाम सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने बिजली, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े प्रस्तावों पर विचार रखा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी प्रवक्ता गुरनाम सिंह और राज सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद ब्लॉक के सेरहदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रवि कुमार ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डाइट से आए ऑब्जर्वर दलवीर, जज सिंदर पाल और नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed