{"_id":"68828074fcdf68702a0d2d27","slug":"students-planted-saplings-in-kamalpur-kaithal-news-c-18-1-knl1004-700145-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कमालपुर में विद्यार्थियों ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कमालपुर में विद्यार्थियों ने लगाए पौधे
Fri, 25 Jul 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमालपुर में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत एक भावनात्मक और पर्यावरणीय चेतना से युक्त आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व विद्यालय की एनएसएस यूनिट और ईको क्लब ने किया, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री और ईको क्लब प्रभारी राम रतन की अहम भूमिका रही।
अभियान के तहत लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी छात्रों ने अपनी मां के नाम एक-एक पौधा रोपित किया और उनके साथ सेल्फी लेकर मातृप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि मां और वृक्ष दोनों जीवनदायिनी हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का विद्यार्थियों को सुंदर अवसर मिला है।
ईको क्लब प्रभारी राम रतन ने कहा, “जब बच्चे पौधे लगाते हैं तो वे प्रकृति के मित्र बनते हैं और उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।”
प्रधानाचार्य सुनील जिंदल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से विद्यार्थियों में मां और पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को बल मिलता है।