{"_id":"69386f5d83dc186ac805b435","slug":"students-of-sangrauli-were-honored-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141912-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संगरौली की छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संगरौली की छात्राओं को किया सम्मानित
Wed, 10 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगरौली के वॉलीबॉल के खिलाड़ी
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगरौली की छात्राओं का वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन रहा। उनके सफलता पर मंगलवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जतिंदर पाल सिंह व स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
छात्राओं को नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से नकद राशि भी प्रदान की गई। पीटीआई देवेंद्र टूरण ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य फिट इंडिया अभियान को मजबूती देना है और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पहले दो चरणों के सफल आयोजन के बाद, तीसरे चरण का आयोजन 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक किया जाएगा। इस महोत्सव के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेलों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।